उदयपुर से खारवा तक पटरी पर दौड़ी ट्रायल ट्रैन
उदयपुर 25 दिसंबर 2019, उदयपुर अहमदाबाद ट्रैक पर लगभग ढाई साल बाद रेल दौड़ी। उदयपुर अह्मदाबाद ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है। उदयपुर से खारवा तक ट्रैक बैंक कर कम्प्लीट है। अतः ट्रायल बेस पर रेल इंजन को इस ट्रेक पर कल चलाया गया।
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म से सुबह 11:30 बजे इंजन और एक कोच खारवा के लिए रवाना हुआ जो उमरड़ा होते हुए 11:50 पर खारवा पहुंचा। इसके बाद ठीक 1:00 बजे पुनः उदयपुर के लिए रवाना हुआ जो की 110 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से उदयपुर सिटी स्टेशन पर मात्र 16 मिनिट में पहुँच गया।
इससे पूर्व मीटर गेज के इस ट्रेक में इस 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 45 मिनिट लगते थे इसके ब्रॉडगेज में परिवर्तित होने से मात्र 16 से 20 मिनिट का समय लगा।
उल्लेखनीय है की वर्तमान में उदयपुर अहमदाबाद ट्रेक पर अभी किसी ट्रैन का आवागमन नहीं होता है। लेकिन खारवा तक की लाइन के बाद उमरड़ा और खारवा स्टेशन पर तीन ट्रेनों को खड़ा किया जा सकता है।
