जनजाति व ग्रामीण युवाओं ने लिया स्वरोजगार प्रशिक्षण
राजस्थान कौशल एंव आजीविका विकास निगम, जयपुर द्वारा प्रायोजित एवं विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित ए.सी. एंव डी.सी. मोटर रिवार्इनिडग का 30 दिवसीय (आवासीय) प्रशिक्षण का समापन आज विधा भवन पालिटेकिनक महाविधालय कें सभागार में हुआ।

राजस्थान कौशल एंव आजीविका विकास निगम, जयपुर द्वारा प्रायोजित एवं विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित ए.सी. एंव डी.सी. मोटर रिवार्इनिडग का 30 दिवसीय (आवासीय) प्रशिक्षण का समापन आज विधा भवन पालिटेकिनक महाविधालय कें सभागार में हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिनानी इण्डस्ट्रीज के पूर्व वार्इस प्रसीडेन्ट विद्या भवन सोसायटी के चीफ फार्इनेन्स आफिसर वी. के रांका थें। उन्होने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे दक्षता का निरन्तर संर्वधन करे एंव कटिबद्ध रूप से कार्य करें इससे वे सफल उधमी बन सकतें है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुयें संस्था के प्राचार्य अनिल मेहता ने प्रशिक्षणार्थीयों से आग्रह किया कि वे प्राप्त हुनर मे दक्षता लाने के लिए कुछ समय सफल तकनीशियनों के अधीन कार्य करें। मेहता ने संस्था द्वारा संचालित डिप्लोमा व अन्य परियोजनाओं के बारे मे अवगत कराया।
प्रशिक्षण समन्वयक सुधीर कुमावत ने बताया की 30 दिन चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षाणार्थियों को विषय संबधिंत सैद्धानितक व प्रायोगिक कार्य के साथ साथ व्यापार , उधमिता विकास प्रबधन पर भी विशेष व्याख्यान कराये गयें। और प्रशिक्षण समापित के पश्चात प्रशिक्षाणार्थीयों को अगले 30 दिन के होने वाले आन जोब ट्रेनिग में अलग अलग इलेक्ट्रीक के कार्य करने वाले एजेनिसयों के पास आन जॉब ट्रेनिंग प्राप्त करेगें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमलेश कुमावत, इलेक्ट्रीकल इंजी. विभाग के प्रभारी प्रकाश सुन्दरम, उमाशंकर जोशी व प्रशिक्षणार्थियो ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य व मुख्य अतिथि द्वारा 21 प्रशिक्षाणार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र एंव 1500- रू. का टुल कीट प्रत्येक प्रशिक्षाणार्थी को प्रदान किया गया।
