जनजाति वर्ग की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा

बहुद्देशीय बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन 15 से 30 अगस्त तक

 | 
Girls Education

उदयपुर 9 अगस्त 2025। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा संचालित बहुद्देशीय बालिका जनजाति छात्रावास, टीआरआई परिसर में जनजाति छात्राओं के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक चलेगी।

टीएडी उपायुक्त रागिनी डामोर ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड अथवा राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली जनजातीय बालिकाएं पात्र होंगी। 

चयन कक्षा 12वीं/स्नातक अंकों के आधार एवं मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। चयनित छात्राओं को छात्रावास में नि:शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल www.tad.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।