जनजाति बालिकाएं लाडली सम्मान से हुई सम्मानित
इस अवसर पर समारोह में उदयपुर जनजाति अंचल सराडा़ पं.स के बटुका ग्राम की गीता मीणा पुत्री भैरा मीणा, नोजी मीणा पुत्री पद्मलाल मीणा को सम्मानित किया गया साथ ही जिले में बाल संरक्षण एवं बालिका षिक्षा के लिये प्रयासरत जिले की स्वयं सेवी संस्था गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त निदेषक शेलेन्द्र्र पण्ड्या को भी सम्मानित किया गया।

11 अक्टुबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राज्य की राजधानी जयपुर में राजस्थान सरकार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय लाड़ली सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें पुरे राज्य से चयनित 41 बच्चों का जिन्होने अपने क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य किया एवं बाल विवाह, बालश्रम, बाल अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज बुलन्द की का सम्मान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (राज्य मंत्री) राजस्थान सरकार अरूण चतुर्वेदी, युनिसेफ राज्य प्रमुख सैम्यूल मवनर्गानड्ज, प्रमुख शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुदर्षन सेठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समारोह में उदयपुर जनजाति अंचल सराडा़ पं.स के बटुका ग्राम की गीता मीणा पुत्री भैरा मीणा, नोजी मीणा पुत्री पद्मलाल मीणा को सम्मानित किया गया साथ ही जिले में बाल संरक्षण एवं बालिका षिक्षा के लिये प्रयासरत जिले की स्वयं सेवी संस्था गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त निदेषक शेलेन्द्र्र पण्ड्या को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने स्वयं सेवी संस्थाओं एवं विभागीय प्रतिनिधियों से सम्मिलित रूप से प्रयास करते हुए प्रदेष को बाल विवाह एवं बालश्रम मुक्त करने का आवहान किया।