आदिवासी महिलाओं ने लिया मतदान करने का संकल्प

अलर्ट संस्थान द्वारा गोगुन्दा स्थित युवा प्रशिक्षण केन्द्र पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आदिवासी महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्प कराया गया।

 | 

संस्थान के संस्थापक परियोजना प्रबन्धक बी.के. गुप्ता ने बताया कि गोगुन्दा के दूरस्थ अंचलों से आई इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।

संस्थान के युवा समन्वयक लक्ष्मीलाल टेलर ने ई.वी.एम. प्रक्रिया बताते हुए अपने मताधिकार का अवश्य ही उपयोग करने की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 50 महिलाओं ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News