आदिवासी महिलाएं उठाएंगी यौन शोषण के खिलाफ आवाज़
महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार और हो रहे शोषण के खिलाफ उदयपुर के आसपास स्थित 15 गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में निवासित की 150 महिलाओं ने निर्णय लिया है कि अब वे यौन शोषण के खिलाफ चुप नहीं रहेंगी।
| Jan 9, 2013, 15:14 IST
महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार और हो रहे शोषण के खिलाफ उदयपुर के आसपास स्थित 15 गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में निवासित की 150 महिलाओं ने निर्णय लिया है कि अब वे यौन शोषण के खिलाफ चुप नहीं रहेंगी। ऐसी कोई शिकायत मिलने पर सीधे पुलिस से संपर्क करेंगी तथा अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में भी शामिल होंगी। यह निर्णय राजस्थान विद्यापीठ ले साकरोदा स्थित श्रेय भारती केंद्र में हुई एक संगोष्टी में लिया गया इस अवसर पर दिल्ली दुष्कर्म मामले में अपनी जान गवाने वाली दामिनी को भी मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जन शिक्षण निदेशालय के निदेशक डॉ. ललित पांडे ने बताया कि इन महिलाओं ने अपने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है। इन महिलाओं ने बताया कि इस निर्णय की पालना में ये अपने घर से शुरुआत करेंगी। घर, परिवार, पड़ौसी, रिश्तेदारों आदि के प्रति विशेष सर्तकता बरतेंगी। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की डॉ. मंजू मांडोत ने कानूनी जानकारियां प्रदान की। संचालन प्रभारी राकेश दाधीच ने किया।
