जनजाति छात्राओं को स्कूटी वितरित

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा उदयपुर जिले के 65 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाली प्रतिभावान जनजाति छात्राओं को गुरूवार को मॉडल पब्लिक रेजीडेन

 | 

जनजाति छात्राओं को स्कूटी वितरित

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा उदयपुर जिले के 65 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाली प्रतिभावान जनजाति छात्राओं को गुरूवार को मॉडल पब्लिक रेजीडेन्शियल स्कूल, ढीकली में उदयपुर सांसद श्री अर्जुनलाल मीणा द्वारा स्कूटी वितरित की गई।

परियोजना अधिकारी बाबुलाल कटारा ने बताया कि उदयपुर जिले की वर्ष 2014 में उत्तीर्ण पात्र 26 जनजाति प्रतिभावान छात्राओं को समारोह पूर्वक स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रोशनलाल जैन मोटर्स ने टीवीएस स्कूटी की तकनीकी बारीकियों को छात्राओं को समझाया तथा कम्पनी की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद भेरूलाल मीणा, मगनलाल जोशी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती निर्मला शर्मा, प्रधानाचार्या, कुन्दन पण्ड्या, तारासिंह बडगुर्जर आदि ने प्रतिभावान छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।

श्री कटारा ने बताया कि उदयपुर जिले के जनजाति बहुल्य क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दूर-दराज के गांवों की जनजाति छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 77 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सरकार की नीति के अनुरूप ऐसी छात्राओं को सम्मानित करने का अवसर इस विभाग को मिला है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है।

कोटड़ा पंचायत समिति की भी छात्रा का सम्मानित होना शिक्षा के प्रति लगाव का द्योतक है। एक ही विद्यालय मॉडल पब्लिक रेजीडेन्शियल स्कूल, ढीकली, उदयपुर की 8 छात्राओं को स्कूटी प्राप्त होना भी विभाग के लिए गौरव का विषय है।

सांसद श्री मीणा ने प्रधानाध्यापक मगनलाल जोशी की उपलब्धियों की प्रशंसा की। सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करते हुये श्री मीणा ने राज्य सरकार की विभिन्न छात्र कल्याणकारी योजनाओं का परिचय दिया। सांसद अर्जुनाल मीणा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में दूसरी बार 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने पर जनजाति छात्राओं को 30 हजार रूपये नकद देने का प्रावधान है तथा इस सत्र में पात्र चार छात्राओं उक्त राशि वितरित की गई है।

कार्यक्रम का संचालन उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री मगनलाल जोशी ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी उमेश भारद्वाज, रमेश जोशी, आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News