पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र नेताओं की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कमलेश चौधरी, महासचिव प्रवीण चौधरी व छात्र नेता कपिल चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि पर महाविद्यालय के सिल्वर जुबली हॉल में शहर के विभिन्न संगठनों, छात्र नेताओं, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं राजा चौधरी ने बताया कि सभा में इनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर कॉमर्स डीन डॉ. सी.पी. अग्रवाल, प्रो. बी.एल. फडि़या, डॉ. गिरिशनाथ माथुर, विद्यापीठ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश धाकड, महासचिव आशीश एस. नन्दवाना, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, कला महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भोई, विक्रम खटीक, वर्तमान अध्यक्ष प्रिन्स चौधरी. कृष्ण कांत नाहर, घनश्याम सिंह भीण्डर, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष संजीव राजपुरोहित ने छात्र नेताओं को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
छात्र नेताओं की याद में विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।