महाराणा भगवत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

महाराणा ऑफ मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के संस्थापक एवं पूर्व महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की शुक्रवार को पुण्यतिथि के उपलक्ष में महासत्याजी स्थित उनकी छतरी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-अर्चना के कार्यक्रम संपन्न हुए।

 | 

पूर्व महाराणा स्व. भगवतसिंह मेवाड़ के यहां महासत्याजी स्थित छतरी पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हो गए। स्व. भगवतसिंह मेवाड़ के छतरी को फूल-मालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम में राजपुरोहित सहित पैलेस ऑर्गेनाइजेशन, फाउण्डेशन एवं एच.आर.एच. गु्रप ऑफ होटल्स समूह के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दोपहर में यहां सिटी पैलेस स्थित बाणनाथजी के मंदिर पर तर्पन के बाद पूजा-अर्चना की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News