शहीद जवानों को श्रधांजलि दी, पाकिस्तान का झंडा फूँका

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए 2 बहर्तिया जवानों की नृशंस हत्या के विरोध में और भारत सर्कार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने से क्रोधित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलक्ट्री के सामने नारे बाज़ी करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया और प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाये। शाम […]

 | 
शहीद जवानों को श्रधांजलि दी, पाकिस्तान का झंडा फूँका

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए 2 बहर्तिया जवानों की नृशंस हत्या के विरोध में और भारत सर्कार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने से क्रोधित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलक्ट्री के सामने नारे बाज़ी करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया और प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाये। शाम को बोहरा गणेश सर्किल पर बी जे पी कार्यकर्ताओ ने शहीद हुए जवानों को श्रधांजलि भी दी।

आज सुबह उदयपुर बी जे पी के समस्त कार्यकर्ता और अधिकारी एक रैली के रूप में कलक्ट्री के सामने इखट्टे हो कर पाकिस्तान के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया और भारत सरकार के ‘ठंडे’ रवैयॆ पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाया और सरकार से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की। टाउन होल से शुरू हुआ यह प्रदर्शन सूरजपोल, बापूबाजार देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंची. इस रैली में भा.ज.पा के सभी स्न्घथ्नो के कार्य करता शामिल थे. इस रैली का नेतृत्व रजनी डांगी व महेंद्रसिंह शेखावत ने किया।

शहीदों को श्रधांजलि शहीद जवानों को श्रधांजलि दी, पाकिस्तान का झंडा फूँका

फोटो: गजेन्द्र पंचोली 

आज शाम बोहरा गणेश स्थित चौराहे पर बी जे पी मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह यदुवंशी के नेतृत्व में एक श्रधांजलि सभा रखी गयी जिसमे कई नागरिको ने शहीद हुए जवानो को याद कर श्रधांजलि दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News