कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रृद्धांजलि

सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। सैन

 | 
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रृद्धांजलि

सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गुमानसिंह राव ने बताया कि कारगिल युद्ध दुनिया में सबसे अधिक उंचाई पर लड़ा गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य से उंचाई पर बैठे दुश्मनों को पुनः उनकी सीमा में खदेड़ दिया गया।

इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा कारगिल युद्ध के इतिहास पर निर्मित सचित्र सूक्ष्म पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News