श्री तैलिक साहू मेवाड़ बैठक के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न
श्री तैलिक साहू मेवाड़ बैठक के त्रिवार्षिक चुनाव शक्ति पीठ मरमीमाता जी मंदिर, राशमी, चित्तौड़गढ़ (राज) में सम्पन्न हुए।चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवीलाल मंगरोरा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र पण्डियार, महामंत्री पद पर एडवोकेट हेमेन्द्र पण्डियार (साहू), कोषाध्यक्ष पद पर हरिनारायण सुवासिया निविरोध निर्वाचित किये गये। संरक्षक पर लालेश मगरूण्ड़िया, मुख्य सचेतक मीठालाल नैणावा मनोनीत हुए।
The post

उदयपुर 5 सितम्बर 2019 । श्री तैलिक साहू मेवाड़ बैठक के त्रिवार्षिक चुनाव शक्ति पीठ मरमीमाता जी मंदिर, राशमी, चित्तौड़गढ़ (राज) में सम्पन्न हुए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवीलाल मंगरोरा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र पण्डियार, महामंत्री पद पर एडवोकेट हेमेन्द्र पण्डियार (साहू), कोषाध्यक्ष पद पर हरिनारायण सुवासिया निविरोध निर्वाचित किये गये। संरक्षक पर लालेश मगरूण्ड़िया, मुख्य सचेतक मीठालाल नैणावा मनोनीत हुए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अध्यक्ष ने वर्षभर के काम काज का लेखा-जोखा पेश किया। निवर्तमान अध्यक्ष मीठालाल नैणावा का सम्मान किया गया। मंच संचालन एडवोकेट हेमेन्द्र पण्डियार ने किया। प्रवक्ता राजेश दया ने बताया कि तीन बसों द्वारा सभी सदस्यों का पिकनिक के साथ स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।