त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की मौत, सुसाइड की आशंका
Udaipur Times, Tripura News : त्रिपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिपुरा के प्रशासनिक और पुलिस महकमे से इस वक्त की बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ (1994 बैच के IPS अधिकारी) का सोमवार को ऑन-ड्यूटी निधन हो गया है।
उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके अपने कार्यालय से बरामद किया गया है। शुरुआती खबरों में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री माणिक साहा तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद मुख्य सचिव जेके सिन्हा सहित प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी जीबी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, मौत के पुख्ता कारणों को लेकर अभी आधिकारिक बयान और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
1994 बैच के IPS
DGP अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। धनखड़ की मौत के बाद एजेंसिया जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर किस वजह से DGP धनखड़ ने सुसाइड किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। Suicide Case
अनुराग धनखड़ ने 2025 में त्रिपुरा DGP पद का चार्ज लिया था। अब उन्होंने सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है।
