ट्रोले ने परिवहन विभाग के चालक को कुचला
डबोक थाना क्षेत्र में हाई-वे पर एक अनियंत्रित ट्रोले ने परिवहन विभाग के चालक को कुचल दिया, जिससे चालक कि मौके पर हि मृत्यु हो गई।
डबोक थाना क्षेत्र में हाई-वे पर एक अनियंत्रित ट्रोले ने परिवहन विभाग के चालक को कुचल दिया, जिससे चालक कि मौके पर हि मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर निवासी नंदभंवर सिंह राठौड़ परिवहन विभाग में अनुबंध के आधार पर चालक का काम कर रहा था। आज विभाग के अधिकारी के साथ डबोक हाईवे पर वाहनों को चैकपोस्ट पर रूकवा रहा था।
इसी बिच चित्तौड़ की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रोले ने अनियंत्रित होकर डिवाईडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर नंदभवंरसिंह को कुचल दिया। ट्रोले के पहियों के नीचे आने के कारण नंदभंवरसिंह का शव पूरी तरह बिखर गया था।
मौके से ट्रोला चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।