तानों से परेशान हो कर की हत्या, विशाल माली की हत्या करने वाले अपचारी को पुलिस ने पकड़ा

पिछले शुक्रवार को धान मण्डी थाना क्षेत्र स्थित भोईवाडा में विशाल माली की हत्या करने वाले बाल अपचारी को  पुलिस ने उदियापोल के बस स्टेंड से कल रात अपने संरक्षण में ले लिया, आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। धान मण्डी थाना प्रभारी दिनेश रोह्रिया ने बताया कि अपचारी की उदिया पोल के बस स्टेंड […]

 | 

पिछले शुक्रवार को धान मण्डी थाना क्षेत्र स्थित भोईवाडा में विशाल माली की हत्या करने वाले बाल अपचारी को  पुलिस ने उदियापोल के बस स्टेंड से कल रात अपने संरक्षण में ले लिया, आरोपी घटना के बाद से ही फरार था।

धान मण्डी थाना प्रभारी दिनेश रोह्रिया ने बताया कि अपचारी की उदिया पोल के बस स्टेंड पर होने की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ा । आरोपी ने पहले पुलिस को दिए गए बयान में बताया हे की मर्तक  विशाल उसे आए दिन परेशान करता था, और विशाल का उसकी माँ से अवेध सम्बन्ध है  इस तरह के ताने देता था।  बयान  के अनुसार वारदात की शाम  भी आरोपी को  मर्तक परेशान  कर रहा था, जिसपर आरोपी ने गुस्से में आकर विशाल पर चाकू से  वार कर दिया जिससे विशाल की ऍम.बी अस्पताल में दौराने इलाज मौत हो गई ।

साथ ही थाना प्रभारी ने बताया की आज अपचारी को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे रिमांड होम भेज दिया गया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News