उदयपुर–चित्तौड़गढ़ हाईवे पर ट्रक टैंकर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

शॉर्ट सर्किट से केबिन में लगी आग, टैंकर खाली होने से चालक व खलासी सुरक्षित, कुछ देर बाधित रहा यातायात

 | 
Truck tanker catches fire on Udaipur–Chittorgarh Highway, fire brigade controlling flames

उदयपुर 31 दिसंबर  2025  - जिले के उदयपुर - चित्तौरगढ़ हाइवे पर  बुधवार को एक ट्रक टेंकर में आग  लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।  

हालाँकि टेंकर के खली होने से कोई बड़ा हादसा होने से ताल गया और वहीं  टेंकर चालक किशन सिंह और खल्लासी ने खुद कर पानी जान बचाई। 

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब एक ट्रक टेंकर उदयपुर से भटेवर के लिए जा रहा था तभी अचानक से टैंकर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई।  केबिन में मौजूद चालक और खलासी ने टैंकर को धीरे कर रोड के किनारे खड़ा किया और अपनी जान बचाई।  कुछ ही देर में टेंकर में लगी आग की वजह से सड़कपर ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया।  चालक ने घटना की जानकारी डबोक थाना पुलिस को दी जिसपर थाने  की टीम मौके  पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को मोके पर बुलाया गया जिसने आग पर काबू पाया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News