परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला
आज दोपहर 12 बजे भुवाना बाइपास पर एक ट्रेलर ने परीक्षा देकर घर लोटते 11 वर्षीय छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने चालक को पकड़ा लिया परन्तु बाद में अचानक वह मौका देख फरार हो गया।

सुखेर थाना पुलिस ने बताया कि मदन(11) पुत्र डालू गमेती निवासी देव मंगरी, भुवाना कक्षा छ: में पढ़ता था, आज दोपहर वह अपनी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देकर साईकिल से भुवाना बाइपास से घर की तरफ लौट रहा था, रस्ते में सडक का काम चल रहा था जिससे मदन असंतुलित होकर साईकिल से निचे घिर गया, इसी दौरान नाथद्वारा की तरफ से आते ट्रेलर ने मदन को कुचल दिया, बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालक को वही उपस्थित लोगो ने पकड़ लिया परन्तु वह मौका देख वहां से घायब हो गया।
पुलिस को लोगो ने चालक का नाम देवकरण गुर्जर निवासी दुदू बताया है, पुलिस ट्रेलर को जब्त कर चालक को तलाश रही है।