Assistant Commissioner Neha Singh: अजयपुर की नेहा सिंह ने साबित कर दिया कि मंजिल तक पहुंचने के लिए गाड़ी बड़ी हो न हो, इरादे बड़े होने चाहिए. UPPCS में 40वीं रैंक लाकर नेहा अब असिस्टेंट कमिश्नर बन गई हैं.
UPPCS परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल
यूपी के भदोही जिले के अजयपुर गांव की नेहा सिंह ने UPPCS परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल की है. इस शानदार सफलता से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है और हर तरफ उनकी चर्चा है.
पिता कौशल कुमार सिंह ट्रक ड्राइवर
नेहा के पिता कौशल कुमार सिंह ट्रक ड्राइवर हैं. कमाई सीमित थी, लेकिन उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी. यही भरोसा नेहा की सबसे बड़ी ताकत बना.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
नेहा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली जाकर तैयारी में जुट गईं. दिन-रात की मेहनत और पक्के इरादे ने उन्हें मंजिल की तरफ बढ़ाए रखा.
पहले प्रयास में नेहा का सिलेक्शन नहीं हुआ
पहले प्रयास में नेहा का सिलेक्शन नहीं हुआ और उन्होंने पीछे हटने तक का सोच लिया. लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने खुद को संभाला और दोबारा पूरी ताकत से तैयारी की.
दूसरी कोशिश में UP PCS क्रैक कर दिया
दूसरी कोशिश में नेहा ने UP PCS क्रैक कर दिया. नेहा कहती हैं कि हर किसी की जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, उनकी जिंदगी में भी आईं, लेकिन रुकना विकल्प नहीं था.
डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत
जब नेहा गांव लौटीं तो डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ. लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और नेहा कार की सनरूफ से खड़ी होकर सबका अभिवादन स्वीकार करती नज़र आईं.