शराब से भरी ट्रक पलटी
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित चीरवा के घाटे में आज शराब से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से मौके पर शराब की भयंकर बदबू फैल गई।

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित चीरवा के घाटे में आज शराब से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से मौके पर शराब की भयंकर बदबू फैल गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक उदयपुर से जोधपुर जा रहा था, आज सुबह अल सुबह ट्रक चीरवा की खाई में पलट गया। शराब के ट्रक के पलटने की सुचना मिलने पर आस-पास के गांव के लोग मौके पर एकत्र गये एंव बोतलों को ले जाने मे जुट गये। ट्रक पलटने के बाद चालक व खलासी मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि ट्रक मे मंहगी क्वालिटी की अग्रेंजी शराब भरी थी।
ग्रामीणो का कहना था कि ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को दी गई पर मौके पर ना तो आबकारी विभाग या पुलिस थाने से कोई आया। आज दोपहर बाद आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग द्वारा टुटी बोतलों के आधार पर गिनती की जा रही है।