ट्रक ट्रोले ने आरटीओ के उड़न दस्ते को टक्कर मारी, मौके पर ही गार्ड की मौत
उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित बलीचा बाईपास पर आज सुबह आठ बजे वाहनों की चेकिंग करते समय आरटीओ के उड़न दस्ते को एक ट्रैक ट्रोले ने टक्कर मार दी जिनमे एक गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। हादस में मारे गए जवान का नाम रणवीर जाट बताया जाता है। जो की होमगार्ड में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार आज सवेरे छह बजे उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर स्थित बलीचा बाईपास पर आरटीओ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी की करीब आठ बजे एक ट्रक आता दिखाई दिया जिसे उड़न दस्ते में शामिल होमगार्ड जवान रणवीर जाट ने हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालाक रुकने की बजाय अपने गाडी की रफ्तार और बढ़ा दी और उड़न दस्ते को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही जवान रणवीर जाट की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीँ ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया।