गरीबो की सेवा ही सच्ची सेवा

मल्लातलाई उदयपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उदयपुर द्वारा सखरे कायनात आका नबी-ए-करीम के यौम-ए-पैदाईश की पूर्व संध्या पर आशाधाम आश्रम में रह रहे सभी धर्मो के असहाय, निराश्रित बच्चों, महिलाआंे, पुरूषों को फल तकसीम (वितरण) आयोजन किया गया।

 | 

गरीबो की सेवा ही सच्ची सेवा

मल्लातलाई उदयपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उदयपुर द्वारा सखरे कायनात आका नबी-ए-करीम के यौम-ए-पैदाईश की पूर्व संध्या पर आशाधाम आश्रम में रह रहे सभी धर्मो के असहाय, निराश्रित बच्चों, महिलाआंे, पुरूषों को फल तकसीम (वितरण) आयोजन किया गया।

फल वितरण से पूर्व आयोजित सभा के मुख्य वक्ता भाजपा अम्बेडकर मण्डल के अध्यक्ष अतुल चण्डालिया ने कहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निराश्रित लोगो को फल वितरण कर इस्लाम का सही सही संदेश दिया है। इस्लाम को मानने वाले अपने पडौसी को भूखा नही सोने देते। सब धर्मो का सम्मान करते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि भारत की संस्कृति सर्वधर्म समागम संस्कृति का सच्चा उदाहरण है। आज के फल वितरण कार्यक्रम जरूरतमंदो को जरूरत पूरी करना, हर इंसान का प्रथम कर्तव्य है।

यह जानकारी देते हुए मंच के संभागीय संयोजक इरशाद चैनवाला ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद चांदनी गौड ने कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा कि यहां रह रहे लोगो की हर सम्भव सहायता नगर निगम द्वारा कराये जाने के प्रयास किये जायेगे।

कार्यक्रम में मंच के खिदमत गुजार और शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल महामंत्री जयेश चम्पावत, अम्बेडकर मण्डल के महांमत्री कमलेश जावरिया, आशाधाम आश्रम की संस्थापक सिस्टर डेमीयन, हाजी मोहम्मद हुसैन गनवाला, हाजी अब्दुल करीम मोमीन, रईस खान, और कौमी खिदमतगार जाकिर हुसैन, चन्दु भाई, खालिद, सलीम शाह, शरीफ शाह, इकबाल रंगरेज, एहमद गौरी आदि ने फल वितरण मे सहयोग किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News