वृद्धा के साथ चैन स्नेचिंग का प्रयास
शहर में इन दिनों चैन स्नेचरों का आंतक लगातार बढता जा रहा है। चैन स्नेचरों के निशाने पर मुख्य रूप से इन दिनों जैन समाज की वृद्ध महिलाएं हैं।

शहर में इन दिनों चैन स्नेचरों का आंतक लगातार बढता जा रहा है। चैन स्नेचरों के निशाने पर मुख्य रूप से इन दिनों जैन समाज की वृद्ध महिलाएं हैं।
शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित गुरूनानक स्कुल के बाहर आज पार्षद की वृद्ध सास के साथ से चैन लुटने का प्रयास किया गया। हालांकि वृद्धा की सुझबुझ व चैन के कपडो में फंसने के कारण चैन स्नेचर अपने इरादों में सफल नहीं हो पाये। हर बार की तरह आज भी पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
हिरणमगरी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 4 निवासी 61 वर्षीया धुली बाई जैन आज सुबह मन्दिर से दर्शन कर घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान गुरूनानक स्कुल के बाहर, पीछे की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आये। बाइक सवार युवकों ने वृद्धा के गले पर झपट्टा मारते हुये सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।
वृद्वा की सुझबुझ के कारण व चैन के कपडो में फंसने के कारण आरोपी चैन लुटने में नाकाम रहे और सीधे हंसा पैलेस रोड की ओर फरार हो गये। आरोपियों के झपट्टे से वृद्व महिला को हल्की चोटे भी आई हैं।
वृद्ध महिला धुली बाई वार्ड न. 26 की भाजपा पार्षद मीनक्षी जैन की सास हैं।
चैन स्नेंचिग की इस घटना के बीजेपी युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा हिरणमगरी थाने का घेराव किया गया। इस दौरान कार्यकताओं ने नारेबाजी करते चैन स्नेंचिग के आरोपियो को जल्द पकडने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शान्त हुआ।
