TVS के शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, 158 KM तक की रेंज, स्मार्ट फीचर्स से लैस ये 3 मॉडल मचा रहे हैं धूम

 | 
TVS का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, 158 KM तक की रेंज, स्मार्ट फीचर्स से लैस ये 3 मॉडल मचा रहे हैं धूम

Udaipur Times, TVS Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट भी कम रखना चाहते हैं, तो TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके लिए एक विकल्प हो सकते हैं। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Orbiter V1, Orbiter V2 और iQube जैसे मॉडल पेश करती है। खास बात यह है कि कुछ वेरिएंट्स को बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

BaaS मॉडल में ग्राहक स्कूटर और बैटरी की लागत को अलग-अलग तरीके से चुका सकता है। इससे शुरुआती खरीद कीमत कम हो जाती है, हालांकि बैटरी के लिए हर महीने अलग से सब्सक्रिप्शन/रेंटल चार्ज देना होता है। आइए जानते हैं इन तीनों मॉडल की कीमत, बैटरी, रेंज और खास फीचर्स।

TVS Orbiter V1 रु 49,999 से होता है शुरू

TVS Orbiter V1 कंपनी के बजट इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल है। इसे खासतौर पर रोजाना शहर में आने-जाने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसमें 1.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो करीब 86 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करती है। इसका वजन लगभग 101 किलोग्राम है, इसलिए ट्रैफिक और संकरी सड़कों पर इसे संभालना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, 14-इंच फ्रंट व्हील, डिजिटल LCD कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

BaaS मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत करीब रु 49,999 बताई गई है। इसके अलावा बैटरी के लिए न्यूनतम मासिक सब्सक्रिप्शन करीब रु 862 से शुरू होता है। वहीं, बैटरी सहित इसकी सामान्य कीमत करीब रु 84,500 से शुरू होती है।

TVS Orbiter V2: ज्यादा फीचर्स वाले  विकल्प के रूप में। 

अगर आप Orbiter सीरीज में थोड़ा ज्यादा फीचर वाला मॉडल चाहते हैं तो Orbiter V2 पर नजर डाल सकते हैं। इसमें V1 की तुलना में कई अतिरिक्त स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, जियो-फेंसिंग और 5.5-इंच कलर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

BaaS मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत करीब रु 59,700 बताई गई है। वहीं बैटरी सहित इसकी सामान्य एक्स-शोरूम कीमत करीब रु 99,900 से शुरू होती है। हालांकि BaaS में बैटरी के लिए अलग से मासिक भुगतान करना होता है।

TVS iQube प्रीमियम फीचर्स के साथ लंबी रेंज में उपलब्ध 

TVS iQube कंपनी का ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें अलग-अलग बैटरी क्षमता वाले वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसमें 2.2 kWh, 3.4 kWh और 5.1 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। वेरिएंट के हिसाब से इसकी रेंज करीब 75 किलोमीटर से 150 किलोमीटर तक बताई जाती है। इसमें 4.4 kW का BLDC हब मोटर मिलता है और टॉप स्पीड वेरिएंट के अनुसार करीब 78-82 kmph तक हो सकती है।

फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी है। iQube में 7-इंच TFT टचस्क्रीन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Alexa इंटीग्रेशन, म्यूजिक कंट्रोल, USB चार्जिंग और करीब 32 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

iQube की सामान्य एक्स-शोरूम कीमत करीब रु 1.07 लाख से रु 1.85 लाख के बीच बताई गई है। चुनिंदा वेरिएंट्स पर BaaS विकल्प के साथ शुरुआती कीमत करीब रु65,000-रु 75,000 तक हो सकती है, लेकिन इसमें बैटरी का मासिक चार्ज अलग से देना होता है।

जाने कौन सा TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतर?

अगर आपका बजट कम है और आपको मुख्य रूप से शहर में रोजाना छोटी दूरी तय करनी है, तो Orbiter V1 किफायती विकल्प हो सकता है। वहीं ज्यादा स्मार्ट फीचर्स और बेहतर सुविधा चाहते हैं तो Orbiter V2 पर विचार किया जा सकता है।दूसरी ओर, अगर आपको 

 फीचर्स, ज्यादा बैटरी विकल्प और लंबी रेंज चाहिए तो iQube ज्यादा बेहतर विकल्प बन सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News