पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर 11 अक्टूबर 2019, जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को चाकुओ से गोदकर हत्या कर फरार होने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू और मोटरसाइकिले भी बरामद कर ली गई है।

 | 

सेमारी पुलिस थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया की मुख्य अभियुक्त सोमेश्वर के साथी नवीन पिता शांतिलाल कलासुआ निवासी रामपुर बियोला फला टपलारा डूंगरपुर व शैलेश पिता चम्पू कलासुआ रामपुर बियोला फला टपलारा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने बताया की जाम्बुड़ा फला निवासी चतरा मीणा की पुत्री से आरोपी सोमेश्वर अहारी पिता पूंजीलाल अहारी निवासी टपलारा डूंगरपुर अक्सर छेड़छाड़ करता रहता था। जिसको लेकर चतरा मीणा ने विरोध किया था। परसो रात 9 अक्टूबर 2019 को सोमेश्वर अहारी अपने साथी नवीन कलासुआ और उनके तीन साथी चतरा मीणा के घर आ धमके। घर पहुंचकर सोमेश्वर, नवीन और उसके साथियो ने चाकुओ से चतरा मीणा पर हमला कर दिया। जिसमे चतरा मीणा की मौत हो गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News