अवैध हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 9 मई 2019, अम्बामाता थाना पुलिस ने मस्तान बाबा दरगाह से लाल मगरी जाने वाली रोड से दो बदमाशों को तीन अव

 | 

अवैध हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 9 मई 2019, अम्बामाता थाना पुलिस ने मस्तान बाबा दरगाह से लाल मगरी जाने वाली रोड से दो बदमाशों को तीन अवैध देशी पिस्टल और चार ज़िंदा राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन बदमाशों से हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह आई पी एस (प्रशिक्षु) ने हिस्ट्रीशीटरस और अवैध हथियारो की धरपकड़ के लिए लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के हेड कांस्टेबल तपेंद्र और सलीम खान को मुखबिर के ज़रिये मिली सूचना के आधार पर लाल मगरी मुल्ला तलाई में कार्यवाही कर दो बदमाशों को तीन देशी पिस्टल मय चार ज़िंदा कारतूस गिरफ्तार किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने गिरफ्तारशुदा आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय हैदर अली पुत्र शौकत हुसैन न्यारगर निवासी भिश्तियों का चौक खेरादीवाड़ा और 21 वर्षीय अयाज़ खान उर्फ़ तोसु पुत्र काबिल हुसैन खान निवासी सदर बाजार प्रतापगढ़ हाल मुकाम कौमी एकता नगर मुल्ला तलाई के रूप में की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News