दुपहिया वाहन चोरी के चार अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर 2 नवंबर 2019। शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की मोटर साईकिल बेचने की फ़िराक में घूम रहे दो संदिग्ध युवको को डिटेन कर पूछताछ की गई तो युवको से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का पर्दाफाश हुआ।
गोवर्धन विलास थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की मुखीर की सूचना के आधार चोरी की मोटर साईकिल बेचने की फ़िराक में घूम रहे दो संदिग्ध युवको को नाकाबंदी कर डिटेन किया गया तो आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल हवामगरी से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्तों ने चोरी की मोटर साईकिल को अपने किराये के मकानों में छुपा रखी थी।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की पहचान विकर्म सिंह उर्फ़ विक्की पिता हेम सिंह रावत निवासी बरजाल डाइवर राजसमंद, राकेश नाथ योगी पिता भीम नाथा योगी निवासी कोटड़ा राजसमंद, अजमाल सिंह पिता नारायण सिंह रावत निवासी बगड़ी कलाली पाली व् विक्रम सिंह रावत निवासी पण्डेला जवाजा अजमेर के रूप में की गई है।
बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान उदयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 20, राजसमंद से 5 और चितोड़गढ़ जिले से 1 कुल मिलाकर 26 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को कबूल किया है।
