वाहन चोरी के दो अभियुक्त गिरफ्तार 1 कार, 2 बाइक व 1 स्कूटी बरामद

उदयपुर 8 जुलाई 2019, शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज़े से 1 मारुती अल्टो 800 कार, दो मोटरसाइकिल होंडा शाइन, हीरो एच एफ डीलक्स और स्कूटी टीवीएस जुपिटर भी बरामद की है।

 | 

प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की कल बीे एन मोटर गेराज सर्विस सेंटर पर सर्विस के लिए आई एक मारुती आल्टो 800 कार RJ 27 CD 2633 की चोरी के सिलसिले में की गई तलाशी के दौरान पुलिस टीम को सुराग मिलने पर भरत पुत्र रामेश्वरलाल जणवा उम्र 21 साल निवासी सालेड़ा भींडर हाल मुकाम एकलिंगपुरा को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी बाबूलाल पुत्र तुलसीराम गायरी उम्र 21 वर्ष निवासी ढावा वल्लभनगर के साथ मिलकर आल्टो कार चुराना स्वीकार किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कार को बरामद की। अभियुक्त भरत जणवा द्वारा शहर में 30 दिन के अंदर अंदर गीतांजलि हॉस्पिटल से मोटर साईकिल होंडा शाइन व हीरो एचएफ डीलक्स तथा मनवाखेड़ा से स्कूटी टीवीएस जुपिटर को चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने चुराए गए वाहन ज़ब्त कर लिए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News