एक सेकंड में ही डाउनलोड हो जाएगी ढाई घण्टे की फिल्म
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी वार्षिक बैठक में बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी वायर्ड ब्रॉडबैंड सेवा 'जियो गीगाफाइबर' को लांच कर दिया। ऑप्टिकल फाइबर से चलने वाली इस संचार सेवा के ज़रिये उपभोक्ता घर बैठे सुपर हाई स्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट के साथ टेलीविज़न कंटेंट, मल्टी प्लेयर गेमिंग के साथ रूपये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेगा।
रिलाइंस की महत्वाकांक्षी ‘जियो गीगाफाइबर’ 5 सितम्बर को होगा लांच
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी वार्षिक बैठक में बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी वायर्ड ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियो गीगाफाइबर’ को लांच कर दिया। ऑप्टिकल फाइबर से चलने वाली इस संचार सेवा के ज़रिये उपभोक्ता घर बैठे सुपर हाई स्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट के साथ टेलीविज़न कंटेंट, मल्टी प्लेयर गेमिंग के साथ रूपये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेगा।
1 जीबी प्रति सेकंड से मिलेगी स्पीड
5 सितम्बर से शुरू होने वाली इस सर्विस में अधिकतम स्पीड प्रति सेकंड एक गीगाबाइट होगी। यानि क़रीब ढाई घंटे की एक फिल्म महज़ एक सैकंड में डाउनलोड हो जाएगी। ‘जियो गीगाफाइबर’ के प्लान की शुरुआत 700 रूपये से होगी। अधिकतम शुल्क 10000 तक होगा। सबसे कम कीमत वाले प्लान में 100 एमबीपीएस होगी। प्रीमियम पैक की स्पीड 1 जीबीपीएस होगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी ने ‘जियो गीगाफाइबर’ की घोषणा करते हुए कहा की उनके प्लान के दाम वैश्विक औसत का मात्र 10 % है।
अगले साल में घर पर भी देख सकेंगे नई फिल्मो के पहले दिन का पहला शो
मुकेश अम्बानी ने बताया की ‘जियो गीगाफाइबर’ पर नई फिल्मे भी रिलीज़ होगी। यानि उपभोक्ता फिल्म का पहला शो घर पर बैठे ही देख सकेंगे। यह सुविधा 2020 के बीच में शुरू हो जाएगी। घर पर बैठे सिनेमा हॉल का मज़ा देने के लिए मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस भी लांच की जाएगी। इस डिवाइस में कई दूसरे फीचर्स भी होंगे।
सेट टॉप बॉक्स से वीडियो कालिंग
‘जियो गीगाफाइबर’ कनेक्शन के साथ मिलने वाले सेट टॉप बॉक्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी। इससे एक साथ 4 लोग वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर सकेंगे। टीवी के आलावा यह वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग मोबाइल और टेबलेट से भी की जा सकेंगी।
सबसे बड़े करदाता
उल्लेखनीय है की मुकेश अम्बानी और उनकी रिलाइंस बीते वित्त वर्ष में 67320 करोड़ रूपये जीएसटी और 12191 करोड़ रूपये का आयकर चुकाकर देश के सबसे बड़े करदाता बन गए है।
पुलवामा शहीदों के परिवार का खर्च उठाएगा रिलाइंस
मुकेश अम्बानी ने रिलाइंस की ओर से पुलवामा हमलो में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो के बच्चो की शिक्षा और उनके परिजनों का खर्च उठाने की भी घोषणा की।
जम्मू कश्मीर व् लद्दाख के लिए टास्क फोर्स
प्रधानमंत्री की अपील पर रिलाइंस जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास और वहां के लोगो की ज़रूरतों के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाएगी।
