शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को चाकू बता मारपीट करने पर दो गिरफ्तार

उदयपुर के हाथीपोल खटीकवाड़ा में देशी शराब के ठेके पर तीन लोगो ने कल दोपहर एक बजे शराब के तीन पव्वे लेने के बाद पैसा चुकाने की बजाय चाकू दिखाकर डराने-धमकाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

 | 

धानमंडी थानाधिकारी नरेंद्र जैन ने बताया की हाथीपोल के खटीकवाड़ा में स्थित देशी शराब के ठेके पर तीन व्यक्तियों ने शराब के तीन क्वार्टर लेकर पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर सेल्समैन को चाकू से डरा धमका कर मारपीट की और भाग निकले।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास गुजरात जाने वाली बस का इन्तजार करते हुए दो अभियुक्तों मोहम्मद शोयब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी जाटवाड़ी व रिजवानुद्दीन पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी बागर गली को गिरफ्तार किया। तीसरे अभियुक्त की अभी तलाश जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News