हिरण मगरी में 25 गाड़ियों की कांच फोड़ने वाले दो गिरफ्तार
उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र में बीती 2 मार्च की रात की करीब पच्चीस गाड़ियों के तोड़फोड़ और कांच फोडने को लेकर क्षेत्र के लोगो में रोष व्याप्त था। पीड़ित लोगो ने हिरण मगरी पुलिस थाना में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। असामाजिक तत्व ऐसी वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र की लोगो में भय का माहौल बना रहे थें।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए इस मामले में अनुसन्धान कर दो शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से धारदार हथियार भी बरामद किये गए है। पुलिस इनसे अभी और पूछताछ कर रही है। हालाँकि इन दोनो ने हिरणमगरी क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और कांच फोड़ना स्वीकार कर लिया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की तोड़फोड़ और कांच फोड़ने वाले दो असामाजिक तत्व दीपक मेनारिया पिता निखिल मेनारिया निवासी बप्पा रावल नगर हिरण मगरी सेक्टर 6 एवं हर्ष मेनारिया पिता शिवप्रसाद मेनारिया निवासी पोस्ट ऑफिस कॉलोनी हिरण मगरी सेक्टर 6 को अलग अलग स्थानों से डिटेन कर हिरासत मे लिया गया है।