नकली मार्कशीट का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार

बिना इम्तहान दिए ही मार्कशीट बनवा कर कर देने वाले दो शातिरों को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहला शातिर इंडियन एयर एविएशन एकेडमी का संचालक होशियार सिंह पुत्र भंवर सिंह शेखावत कुचामन का रहने वाला है जबकि दूसरा शातिर और इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड राजसमंद के एम के क्लासेस का संचालक मुकेश तेली पुत्र भेरूलाल तेल

 | 

नकली मार्कशीट का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार

बिना इम्तहान दिए ही मार्कशीट बनवा कर कर देने वाले दो शातिरों को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहला शातिर इंडियन एयर एविएशन एकेडमी का संचालक होशियार सिंह पुत्र भंवर सिंह शेखावत कुचामन का रहने वाला है जबकि दूसरा शातिर और इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड राजसमंद के एम के क्लासेस का संचालक मुकेश तेली पुत्र भेरूलाल तेली निवासी तेलीखेड़ा राजसमंद है।

पीड़ित ललित पिता हीरालाल माली निवासी ठोकर चौराहा उदयपुर ने आज भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट दी की इंडियन एयर एविएशन एकेडमी के संचालक होशियार सिंह ने बीस हज़ार में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंक तालिका बिना परीक्षा दिलाये दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर होशियार सिंह की संस्थान से डिटेन कर पूछ्ताछ की तो उसने बताया की फर्जी मार्कशीट उसने मुकेश तेली से बनवाई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

भूपालपुरा थाना पुलिस ने मुकेश तेली के राजसंसंद स्थित एम के क्लासेस की तलाशी ली तो राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की सेकंडरी की पांच, सीनियर सेकेंडरी की दो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की दो, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान सेकंड्री की पांच, झारखण्ड स्टेट ओपन की सीनियर सेकण्ड्री की पांच, मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ के खली हस्ताक्षर शुदा तीन माइग्रेशन सर्टिफिकेट, क्लास 9 की बिना नंबरों की हस्ताक्षर शुदा 1 मार्कशीट। लीगल हरे रंग की रिम, पश्चिम बंगाल के सेकेंडरी स्कूल के एडमिशन का एक एडमिट कार्ड बरामद किया गया।

इसके अतरिक्त मौके से स्टेट ओपन स्कूल की सेकण्ड्री की 32 एवं सीनियर सेकंडरी की 35 संदिग्ध मार्कशीट, लैपटॉप एवं प्रिंटर भी ज़ब्त कर लिया गया है। पुलिस इन दोनों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इन दोनों ने और कितने लोगो को फर्जी मार्कशीट थमाई है।

अभियुक्त मुकेश तेली के विरुद्ध पूर्व में भी सरपंचो के चुनव में तथाकथित सरपंचो की फर्जी मार्कशीट बनाने पर नाथद्वारा, आमेट और कांकरोली थाने में केस दर्ज है। मुकेश अपने संस्थान एम के क्लासेस में लगभग सालभर से अपने लैपटॉप से पेंट नामक एप्लीकेशन से असली मार्कशीट में नाम पते और नंबरों की एडिटिंग कर उसकी कलर प्रिंट निकालता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News