गोगुन्दा पुलिस द्वारा अवैध रूप से कार में शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार
उदयपुर जिले के गोगुन्दा पुलिस थाना की नाकाबंदी के दौरान उदयपुर आने वाली सड़क पर एक संदिग्ध सेंट्रो कार GJ 24 AF 3508 के दौरान राजस्थान निर्मित शराब और बियर के दस कार्टन बरामद किये गए। पुलिस ने करीब एक लाख कीमत की शराब ज़ब्त कर कर में सवार दोनों वयक्तियो को गिरफ्तार कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है।

गोगुन्दा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की गिरफ्तार दो आरोपी राजसमंद के देलवाड़ा थाना क्षेत्र के लोलडा का गुडा के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम कार चालक भगवतीलाल पिता कमल डांगी तथा कार में सवार अन्य ने अपना नाम नारायण लाल पिता भुराजी डांगी बताया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur