बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में निकली दो बड़ी भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Banking and Insurance Jobs : बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाह रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर (जनरल बैंकिंग स्ट्रीम) के पद पर बड़ी भर्ती निकाली है। इन पर चयनित अधिकारियों को बेसिक पे 64,820 से 1,20,940 रुपए तक मिलेंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग स्केल में कुल 779 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। आयु सीमा 25 साल से 45 साल के बीच होगी। आवेदन फीस सामान्य और अन्य वर्गों के लिए फीस 850 रुपए है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपए है। परीक्षाओं में 2-3 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं।
वेबसाइट:bankofindia.bank.in
लिखित परीक्षा में ये होगा
बैंक ऑफ इंडिया में चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा।
लिखित परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
इसमें दो विषय होंगे। अंग्रेजी भाषा (25 प्रश्न) और प्रोफेशनल नॉलेज (100 प्रश्न)।
अंग्रेजी का पेपर केवल 'क्वालीफाइंग' होगा, यानी इसे बस पास करना होगा और इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। मेरिट प्रोफेशनल नॉलेज के अंकों के आधार पर बनेगी।
इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब पर $1/4$ अंक काट लिए जाएंगे। जो परीक्षा पास करेंगे, उन्हें 100 अंकों के इंटरव्यू देना होगा।
न्यू इंडिया एश्योरेंस: 550 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती
ग्रेजुएट हैं पात्र, आयु सीमा 21 साल से 30 साल के बीच जरूरी
ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवाओं के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भी अप्रेंटिस (ट्रेनी) के 550 पदों पर मौका दिया है। अगर आप अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक विकल्प है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई है।
इसके लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए छात्रों को हर महीने 12,300 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। फॉर्म भरने की फीस सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों के लिए 944 रु. और महिलाओं के लिए 708 रु. है। एससी, एसटी, PwBD के लिए फीस 236 रु. है।
वेबसाइट:newindia.co.in
लिखित परीक्षा में ये होगा
इस अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट) देनी होगी जो 12 जुलाई को होगी।
परीक्षा 100 अंकों की होगी और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर के लिए 1 घंटा का समय मिलेगा।
परीक्षा में 4 विषयों से 25-25 प्रश्न आएंगे।
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व कंप्यूटर नॉलेज।
जो ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे, उनका बाद में स्थानीय भाषा का टेस्ट भी होगा।
10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ी है और मार्कशीट दिखाते हैं, तो टेस्ट नहीं देना होगा।
