शहर को दो बड़ी सड़कों की सौगात
स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर झीलों के शहर को सरकार ने दो बड़ी सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है।पहली सड़क नगर निगम के पीछे से गुजरेगी जो शक्तिनगर एवं सूरजपोल-सेवाश्रम मार्ग को आपस में जोड़ेगी। दूसरी सड़क उदियापोल को कुम्हारों के भट्टे से जोड़ेगी।
स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर झीलों के शहर को सरकार ने दो बड़ी सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि पहली सड़क नगर निगम के पीछे से गुजरेगी जो शक्तिनगर एवं सूरजपोल-सेवाश्रम मार्ग को आपस में जोड़ेगी। यह सड़क टाउन हॉल मार्ग के समानान्तर होगी जिससे शहर में आवागमन में काफी सुधार होगा। उन्होने बताया कि दूसरी सड़क उदियापोल को कुम्हारों के भट्टे से जोड़ेगी। रोडवेज बस स्टेंड के पीछे से प्रारम्भ होकर कृषि विश्वविद्यालय की भूमि से गुजरती हुई यह सड़क कुम्हारों का भट्टा को सीधा उदियापोल से जोड़ेगी। इस सड़क से सूरजपोल पर पड़ने वाले यातायात के दबाव में काफी कमी आएगी तथा आवागमन सुगम होगा। गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।