दो बाइक चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त
शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने बाइक चोरी, हाइवे लूट और नकबजनी गिरोह के दो युवकों को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 बाइक भी जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ में कई बाइक चोरी की वारदातों को कबुला भी है।

सूरजपोल थानाधिकारी बेराज सिंह ने बताया कि, शहर में बढती वाहन चोरी और हाइवे लूट की वारदातों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाई गई थी। टीम ने दबिश देकर जिले के चावण्ड कस्बे से मनोहर उर्फ मनोज मीणा और गुलाब मीणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस कि पुछताछ में बलीचा और ऋषभदेव हाइवे क्षेत्र से लुट करना और विभिन्न क्षेत्रों से दुपहिया वाहनों को चोरी करना भी कबुल किया है।
निर्माणाधीन स्थानों पर काम के दौरान रखते थे नजर
आरोपियों ने बताया कि, वे शहर के निर्माणाधीन स्थानों पर काम करते थे और इस दौरान वे क्षेत्र में रेकी कर वाहनों पर नजर रखते थे और बाद में वारदात को अंजाम देते थे।