पिछोला, फतहसागर में मिले दो शव
शहर के दो अलग- अलग क्षेत्रों में पानी में तैरती हुए दो शव मिले हैं। पहली घटना गणगौर घाट स्थित मनोहर मन्दिर के पीछे की है, जहाँ झील में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला।

शहर के दो अलग- अलग क्षेत्रों में पानी में तैरती हुए दो शव मिले हैं। पहली घटना गणगौर घाट स्थित मनोहर मन्दिर के पीछे की है, जहाँ झील में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला।
पुलिस ने बताया कि झील में महिला के शव के पडे होने की सूचना मिली, जिस पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि महिला का शव 4-5 दिन पुराना है। मृतक महिला की उम्र 30 वर्ष है एंव हाथ में चांदी के कडे पहन रखे हैं।
वहीँ दूसरी ओर फतहसागर स्थित विभूति पार्क के सामने की ओर झील में शव के तैरने की सूचना मिली, जिस पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान 47 वर्षीय, सेक्टर 11 निवासी अशोक चावला के रूप में हुई है।
मृतक अशोक फेरी लगाने का काम करता था और सोमवार को घर पर झील में नहाने जाने के लिए कहकर गया था। पुलिस ने मृतकों के शव को र्मोचरी मे रखवाया है।