लुधियाना के दो भाइयों ने बहन को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, देखकर लगी रोने... वीडियो हुआ वायरल
Udaipur Times, Punjab News : आज के समय भी ऐसे भाई एक किस्मत वाली बहन को मिलते हैं। निभाने वालों के लिए तो रिश्ते की कीमत आज के समय में सबसे ज्यादा होती है। हाल ही में पंजाब से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे लुधियाना के दो भाइयों ने अपनी बहन को एक नया घर सरप्राइज में देकर उनके एक पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया। इस भावुक पल ने न केवल उनके परिवार को इमोशनल कर दिया।
इंस्टाग्राम पर अमरपाल सिंह नाम के एक शख्स ने साझा किए गए एक दिल छू लेने वाले वीडियो में, इस खूबसूरत पल को साझा किया है। वीडियो में उनकी बहन की उस दिल को छू लेने वाली प्रतिक्रिया को भी कैद किया गया है, जब उसे पता चला कि यह घर उसे उपहार में दिया गया है। Brothers Gift House
नए घर के बाहर वीडियो में दोनों भाई गर्व से खड़े नजर आ रहे हैं, जहां अमरपाल ने इस जीवन बदलने वाले उपहार के पीछे की सोच को साझा किया। उन्होंने कहा, " हमेशा सोचा था कि हम अपनी बहन को कुछ उपहार में देना चाहते हैं। यह सपना केवल इसलिए संभव हो पाया क्योंकि दोनों भाइयों ने इसे पूरा करने के लिए हाथ मिलाया।'
इस सरप्राइज के पीछे की मेहनत को याद करते हुए उन्होंने बताया, “हम दो भाई हैं जो इसे साकार करने के लिए एक साथ आए। इसी वजह से हम इसे मुमकिन कर पाए। शायद मैं अकेला यह नहीं कर पाता, और न ही वह अकेले कर पाते।” Brothers Gift House
अमरपाल ने कहा, “यह सिर्फ एक छोटा सा विचार था जो सबसे पहले हमारे मन में आया, फिर हमारे माता-पिता और फिर हमारे रिश्तेदारों के। इसी तरह हम यह घर बना पाए और अपनी बहन को एक बिल्कुल नया घर उपहार में दे सके। ” Brothers Gift House
वीडियो में बहन भी नजर आ रही है जो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और फूट-फूट कर रोते हुए अपने भाइयों को गले लगा लिया। वह अपने भाइयों की बाहों में रोती हुई दिखाई दी, जबकि दोनों भाई मुस्कुराते हुए उसे दिलासा दे रहे थे, हालांकि वे खुद भी भावुक थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
