शोभागपूरा स्थित ऑनेस्ट रेस्टॉरेंट से दो बाल श्रमिक छुड़वाए गए

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया की ऑनेस्ट रेस्टॉरेंट के मैनेजर केसर सिंह राजपूत पिता भंवर सिंह र

 | 

शोभागपूरा स्थित ऑनेस्ट रेस्टॉरेंट से दो बाल श्रमिक छुड़वाए गए

उदयपुर 11 मार्च 2019, उदयपुर जिले में बाल मज़दूरी और बाल शोषण से बच्चो को मुक्त करवाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह में माय जाब्ता बालश्रम (चाइल्ड लेबर) की रोकथाम हेतु सुखेर क्षेत्र के शोभागपुरा चौराहे पर स्थित ऑनेस्ट रेस्टोरेंट से दो बच्चो को अवैध रूप से मज़दूरी करते छुड़वाए।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया की ऑनेस्ट रेस्टॉरेंट के मैनेजर केसर सिंह राजपूत पिता भंवर सिंह राजपूत निवासी पड़पड़ा की भागल, उनवास खमनोर जिला राजसमंद को बच्चो से अनधिकृत रूप से मज़दूरी करवाने के आरोप में सुखेर पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

छुड़वाए गए बाल श्रमिकों से ऑनेस्ट रेस्टोरेंट के मालिकों और प्रबंधको द्वारा अवैध तरीके से अपने कब्ज़े में लेकर सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक न्यूनतम मज़दूरी में मासूमो का शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर साफ़ सफाई और हेल्पर का कार्य करवाया जाता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News