दो बच्चो को बालश्रम से करवाया मुक्त
उदयपुर, 12 अप्रेल 2019, मानव तस्करी विरोधी इकाई तथा चाइल्ड लाइन के संयुक्त प्रयास से सवीना रोड स्थित कृष्णा होटल रेस्टोरेन्ट से दो बालकों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया। बालकों की उम्र लगभग 15 वर्ष है उनसे 12 से 14 घण्टे, रोटी सब्जी बनाना, बर्तन धोना, भोजन परोसना आदि कार्य करवाये जाते थे। बालकों को होटल पर लाने वाले व्यक्ति दिनेश हरमोन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
demo pic

चाइल्ड लाइन समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि बालकों को बाल कल्याण समिति के हरीश पालीवाल के समक्ष प्रस्तुत कर अस्थाई आश्रय दिलवाया गया। चाइल्ड लाइन द्वारा बालकों को विद्यालय से तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ कर समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास किये जाएंगे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यवाही में मानव तस्करी विरोधी ईकाई के सी.आई. श्याम सिंह, काॅन्सटेबल भानु प्रताप व राजेश तथा चाईल्ड लाईन टीम सदस्य वीरेन्द्र सिंह शक्तावत तथा पायल कनेरिया उपस्थित् थे।