किसान की दो बेटियाँ बनी IAS-IPS अफसर, सेल्फ स्टडी से पास की UPSC परीक्षा
Udaipur Times, Success Story : कहते है की जो सच्चे मन से कठिन परिश्रम करते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है है। आज हम आपको ऐसी ही कड़ी मेहनत करने वाली दो बहनों कोई कहानी के बारे में बताने वाले है जिन्होंने किसान परिवार से होकर यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लेकर अपना वो मुकाम हासिल कर दिया जो हर कोई नहीं कर सकता है।
आज हम आपको तमिलनाडु के कडलुर जिले की रहने वाली 2 बहनों की कहानी बताने वाले है, जिन्होंने अपनि मेहनत का परिचय लाजवाब तरीके से दिया है, ये कहानी है बड़ी बहन IAS ईश्वर्या रामनाथन और उनकी छोटी बहन IPS सुष्मिता रामनाथन की। Success Story

किसान परिवार से आने वाली दोनों बहनों ने अपनी मेहनत के दम पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास कर इतिहास रच दिया है।
एक बनीं IAS तो दूसरी IPS
IPS सुष्मिता रामनाथन ने छठे प्रयास में UPSC क्लियर किया और 528वीं रैंक हासिल की। आंध्र प्रदेश कैडर की अधिकारी सुष्मिता रामनाथन वर्तमान में काकीनाडा जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात हैं। Success Story

इसी तरह ईश्वर्या रामनाथन ने भी UPSC में पहले ही प्रयास में 630वीं रैंक पाई। फिर उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और 44वीं रैंक लाकर IAS अधिकारी बन गईं। आज वे थुथुकुडी जिले में एडिशनल कलेक्टर के रूप में तैनात हैं।
