दो दिवसीय आयोजन प्रारम्भ
आदिनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा कविता गांव में महावीर केवल्य ज्ञान कल्याणक व शासन स्थापना पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव सुधर्म सागर महारा

आदिनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा कविता गांव में महावीर केवल्य ज्ञान कल्याणक व शासन स्थापना पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव सुधर्म सागर महाराज के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ।
समिति अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि आज प्रातः अठारह अभिषेक नागेश्वर जैन द्वारा किया गया। आर एल जैन की जजमानि में अच्छी वर्षा की कामना हेतु गायत्री यज्ञ किया। जिसमे घनश्याम पटवा, जयकिशन चौबे, इन्दर सिंह राणावत व विमल शर्मा ने आहुतियाँ दी। पद्मावती पूजा मंजु नलवाया के आदिनाथ भक्ति मंडल व ज्योति गोरवाडा के शांतिनाथ भक्ति मंडल के भजनों से हुई।
शासन देवी पद्मावती की प्रतिष्ठा का लाभ हेमन्त सिघंवी परिवार को व आचार्य बुद्धिसागर की प्रतिमा स्थापना का लाभ समणी आणंदी बाई के परिवार को मिला। वार्षिक ध्वजारोहण फतह सिंह मेहता, बसंती लाल सिघवी व गणपत सिंह दलाल के परिवारों ने किया।
भजन संध्या में नाकोडा पूर्णिमा मंडल , यशवंत पितलिया, पंकज जैन के स्वरों को हाथीराम दास एवं अनिल एण्ड पार्टी ने संगीत देकर सभी को झूमने पर आमादा कर दिया। दिन भर के इन आयोजनों मे कविता ग्रामवासियों के साथ उदयपुर शहर के प्रबुद्ध लोगो ने भाग लेकर नवकारसी व वात्सल्य रस का आन्नद लिया। शनिवार को आलोक स्कूल, शिशु भारती, निम्बार्क सहित अन्य विद्यार्थियो कि केवल्य ज्ञान प्रतियोगिता, संत समागम और युगधारा व नवक्रिति द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
