ब्लोसम फैशन एण्ड लाइफ स्टाईल की दो दिवसीय एक्ज़ीबिशन कल से

ब्लोसम इवेन्ट्स एवं एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट्स कम्पनी द्वारा युवतियों में फैशन एवं लाइफ स्र्टाइल के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए देश के ख्यातनाम डिजायनरों द्वारा तैयार हर प्रकार के वस्त्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी 27 व 28 जुलाई को सरदारपुरा स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित की जा रही है। इस पारीवारिक प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी करेगी।

 | 

ब्लोसम की खुशबू सुराणा एवं बबिता ने आज यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस प्रदर्शनी में फैशन फैस्टीवल एवं लाइफस्टाइल वस्त्रों की भरमार रहेगी। शहर के उत्कृष्टता तथा फैशन के शौकीनों के लिए अलग फैशन, फैस्टीवल एण्ड लाइफस्टाइल एग्र्जीबिशन के दो दिवसीय राशि स्पेशन शो के 12वें संस्करण का यह आयोजन प्रात 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जायेगा।

Click here to Download the UT App

एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रदर्शनी में राखी और तीज त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए इस बार 40 से अधिक एक्जिबिट्र्स द्वारा अपने लोकप्रिय डिजाइन्स प्रदर्शित किये जाएगें। इस शो में आपको मिलेगें राखी एवं तीज स्पेशल एथेनिक वियर, एथेनिक ज्वैलरी, रियल एवं फैशन ज्वैलरी, गाउन, वेस्टर्न वियर, गोटा पत्ती साड़ी, ट्यूनिक एवं सूट्स, हेयर एसेसरीज, होम डेकोर, स्पेशल एवं ट्रेडिंग पेकिंग, हेण्ड बेग्स, बैड लाईनिंग्स, किड्स वियर, गिफ्ट आईटंम, आदि की शानदार रेन्ज प्रदर्शित किए जाएगें। खुशबू ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न स्थानों से एक्जीबिटर्स आ रहे है। महिलाओं के अलावा पुरूषों के लिये कार का डिस्प्ले और हेण्डीक्राफ्ट के आइटम भी उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News