दो दिवसीय नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर 5 से

योग सेवा समिति व सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 व 6 दिसंबर को दो दिवसीय नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर अंबामाता चरक छात्रावास के पीछे स्थित योग सेवा समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा।

 | 

समिति के संस्थापक डॅा. सुन्दरलाल दक ने बताया कि लुधियाना के वैद्य बी.आर. तनेजा अपनी सेवाएं देकर गंभीर रोगों तक का जड़ी-बूटियों से निदान करेंगे।

उन्होनें बताया कि 5 दिसंबर को सांय 6 बजे से इसी परिसर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग का 5वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा; जिसमें उमंग परिवार के सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाऐंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News