दो दिवसीय नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर 5 से

योग सेवा समिति द्वारा 20वा नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर आगामी 5 व 6 दिसम्बर को होटल शेरेटन के पास स्थ्ति योग सेवा समिति परिसर में आयोजित किया जायेगा। शिविर में लुधियाना के समाजसेवी एंव उद्येागपति वैद्य बी.आर.तनेजा एंव उनकी टीम सहयोग देगी।

 | 

योग सेवा समिति के संस्थापक डॅा. सुन्दरलाल दक ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों रीढ़ की हड्डी, सायटिका,स्लीपडिस्क,सर्वाइकल स्पोन्डोलाईसिस, जोड़ो का दर्द, माईग्रेन, मिर्गी, पीलिया, बवासीर, लकवा, किडनी स्टोन, पेट दर्द, सिरदर्द आदि रोगों का साधारण, सुलभ व असरदायक हानि रहित जड़ी-बुटियों के घरेलू उपचारों द्वारा ईलाज किया जायेगा। शिविर में प्रवेश के लिए 3 दिसंबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्यं होगा। शिविर में पहले आओं पहले पाओं कीे तर्ज पर ही प्रवेश मिलेगा। उन्होनें बताया कि शिविर दोनों दिन प्रात: 9 से संाय 4 बजे तक आयोजित होगा। इसके साथ ही 5 दिसम्बर को समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेेगा। इस दिन शाम को संास्कृतिक संध्या भी आयोजित की जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News