दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल कल से

हिप्पो ड्रोम की ओर से हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित फर्न रेजीडेन्सी दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल 13 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी का जा चुकी है। हिप्पो ड्रोम के हिमांशु आर्य ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्निवल में जहाँ बच्चों के लिये ढेरों मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, वहीं बच्चों व बड़ों को लाइव बैण्ड पर म्यूजिकल प्रोग्राम देखने को मिलेगा।

 | 
दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल कल से

हिप्पो ड्रोम की ओर से हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित फर्न रेजीडेन्सी दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल 13 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी का जा चुकी है। हिप्पो ड्रोम के हिमांशु आर्य ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्निवल में जहाँ बच्चों के लिये ढेरों मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, वहीं बच्चों व बड़ों को लाइव बैण्ड पर म्यूजिकल प्रोग्राम देखने को मिलेगा। शालीन मेहता ने बताया कि कार्निवल में बच्चों के लिये डांस, योगा, न्यूट्रिशियन, बेकिंग, स्टोरी टेलिंग, आर्ट एड क्राफ्ट, ड्रम्स एण्ड गिटार, ड्रामा सहित विभिन्न प्रकार की निःशुल्क कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसमें विषय विशेषज्ञ दो दिन तक बच्चों को सिखायेंगे।

जसनीतसिंह अरोड़ा ने बताया कि कार्निवल में स्टेज प्रोगाम भी होंगे। इस अवसर पर दिल्ली का मिरर मेन, मेस्कट्स, जोकर, जगलर्स, लॉन्ग मेन, मेजिशियन बच्चें का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा आयोजन स्थल पर विशाल शाॅपिंग एरिया बनाया गया है जहाँ विविध प्रकार के उत्पाद तथा फूड कोर्ट में नाना प्रकार की वैरायटियां उपलब्ध होगी। बच्चों के लिये आउटडोर गेम्स भी होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News