दो दिवसीय फुलवारी वन अभ्यारण कार्यक्रम 31 से

“उदयपुर वन विभाग द्वारा पहली बार दो दिवसीय फुलवारी वन अभ्यारण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है; जो उदयपुर से करीब 100 कि.मि. दूर है। इस कार्यक्रम में लोगो को प्रकृति की सौन्दर्यता से रूबरू होने का मौका मिलेगा”। यह जानकारी आज आर.के. जैन, वन विभाग डी.एफ़. ओ. दी।

 | 

आर. के. जैन ने वन विभाग द्वारा किये जा रहे इस आयोजन के लिए कहा कि, “लोगों को इस भ्रमण में पहले दिन वनों में प्राप्त औषधी पौधों के बारे में बताया जायेगा और फिर ट्रेकिंग करवाई जाएगी। भ्रमण के लिए आये हुए लोगों के लिए खाने का भी बंदोबस्त वन विभाग द्वारा किया जाएगा”।

डी एफ ओ जैन के अनुसार, इस भ्रमण में 20 यात्रियों का दायरा फिक्स किया गया है; जिनको 31 तारीख को प्रात: 8:30 उदयपुर शहर से रवाना किया जायेगा। अभ्यारण में पहुचने के बाद कई एडवेन्चर एक्टिविटीस करवाई जाएगी; जिसमें वाकल नदी में पानी की अठखेलियो का आनंद, भीलडी माता एव भाधेर बावजी एको ट्रेल पर ट्रेकिंग करवाई जाएगी।

श्याम होते ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें अभ्यारण इलाके के लोक नृत्य, गायन आदि का आनंद प्राप्त होगा। भ्रमण शुल्क को 2000 रु एंव 1600 रु के दो भागों में बाटा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News