गिट्स में एण्ड्रायड पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर में मास्टर आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेन्ट के तत्वाधान में एण्ड्रायड तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टेक्निकल ट्रेनर पवन शर्मा (एण्ड्रायड व आईओएस संपर्क सेप्टा नोयडा) ने विद्यार्थियों व फैकल्टी मैम्बर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में नये-नये आविष्कारों ने दैनिक जीवन शैली को आधुनिक व उन्नत बनाने में म
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर में मास्टर आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेन्ट के तत्वाधान में एण्ड्रायड तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टेक्निकल ट्रेनर पवन शर्मा (एण्ड्रायड व आईओएस संपर्क सेप्टा नोयडा) ने विद्यार्थियों व फैकल्टी मैम्बर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में नये-नये आविष्कारों ने दैनिक जीवन शैली को आधुनिक व उन्नत बनाने में महान भूमिका निभायी है। ट्रेनर ने मोबाइल डिवाइस एण्ड्रायड स्टुडियों व एण्ड्रायड वर्चुल डिवाइस आदि के बारें में बताया।
गिट्स के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गीतांजली के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी बदलाव व एण्ड्रायड के बारे में अवगत कराना था। क्योंकि तकनीकी शिक्षा देश के मानव संसाधन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मास्टर आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेन्ट के विभागाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि वर्तमान में जितनी भी वेबसाइट्स है वह एप्स में परिवर्तित हो रही है। एप्स के माध्यम से आप करोडों लोगों से जुड़ सकते है, तथा विचारों का आदान प्रदान कर सकते है। साथ ही अपने बिजनेंस का प्रचार प्रसार कर सकते है। डिजिटल ट्रान्जेक्शन भी एण्ड्रायड एप्स के माध्यम से आसान हो गया है।
