गिट्स में सीएसटी माइक्रोवेव पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टड़ीज ड़बोक उदयपुर में इलेक्ट्राॅनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के तत्वाधान में सीएसटी माइक्रोवेव स्टुडियों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 | 

इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यशाला सीएसटी / ज्योति इलेक्ट्राॅनिक्स अहमदाबाद के प्रतिनिधि फतेह लोहार द्वारा किया गया। उन्होनें बताया कि आज के युग में सभी वायरलेस कम्युनिकेशन माइक्रोवेव फ्रीकेेन्सी से ही होता हैं। सभी रिसर्च संगठन जैसे इसरो, डीआरडीओ आदि सभी माइक्रोवेव आधारित रिसर्च को बढावा दे रहें हैं। माइक्रोवेव तकनीकी पोइंट टु पोइंट सिस्टम, सेटेलाईट कम्युनिकेशन, रेडियों कम्युनिकेशन तथा राडार आदि में प्रयोग की जाती हैं।

Click here to Download the UT App

गिट्स निर्देशक डाॅॅ विकास मिश्र ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को रिसर्च की एक नई दिशा प्रदान करने के लिए किया गया था। अंत में सभी प्रतिभागियों को वित्त नियंत्रक बीएल जांगिड़ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News