दो दिवसीय योगा शिविर सम्पन्न
डॉयनिमिक योग सेन्टर उदयपुर की ओर से दिल्ली स्थित एनटीपीसी में दो दिवसीय कारपेारेट योगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक कोरपोरेट सदस्यों ने इसमें भाग लेकर इसका लाभ लिया।

डॉयनिमिक योग सेन्टर उदयपुर की ओर से दिल्ली स्थित एनटीपीसी में दो दिवसीय कारपेारेट योगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक कोरपोरेट सदस्यों ने इसमें भाग लेकर इसका लाभ लिया।
सेन्टर की निदेशक डॉ. गुनीत मोंगा भार्गव ने इस योगा शिविर में ऑफिस मेंहोने वाले तनाव,गर्दन दर्द, कमर दर्द,आँखो के दर्द, जोडो मे दर्द आदि बीमारियों का आसन प्राणायाम व शट क्रिया (वमन, जलनेति,त्राटक) द्धारा उपचार किया।
कम्पनी के महाप्रबन्धक चिदम्बरम ने स्वागत किया तथा वर्तमान परिपेक्ष में व्यवस्तम जिन्दगी के कारण उत्पन्न तनाव एंव अन्य शारीरिक व्याधियों के उपचार में योग के महत्व पर प्रकाश डाला व साथ ही कम्पनी के अन्य सेक्टर में इस तरह के सत्र कि आयोजन कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मेघा घई एंव धन्यवाद ओ.पी. सैनी जी ने ज्ञापित किया।