मोतीमगरी में दो दिन प्रवेश नि:शुल्क
फतहसागर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी में मंगलवार से दो दिवसीय नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। हरियाली अमावस मेले के मद्देनजर मेलार्थी प्रात: 8.30 से सायं 6.30 बजे तक मोतीमगरी में नि:शुल्क प्रवेश पा सकेंगे।

महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि नि:शुल्क प्रवेश के दौरान मेलार्थियों से निवेदन किया गया है कि, वे मोतीमगरी में थैली, प्लास्टिक वस्तुओं के साथ तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट का सेवन नहीं करें।
युद्धवीर सिंह ने बताया कि मोतीमगरी परिसर ‘नो प्लास्टिक, नो टेबोको’ जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही मेलार्थियों से निवेदन किया गया है कि वे परिसर की सुंदरता एवं हरीतिमा से छेड़छाड़ ना करें।